ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों को दे चुके हैं अंजाम

LAKHISARAI: लखीसराय में जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिर

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों को दे चुके हैं अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय में जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अबतक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।


दरअसल, कजरा थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि और घोघरघाटी इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने छापेमारी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने श्रृंगी ऋषि और घोघरघाटी इलाके की घेराबंदी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों के ऊपर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


एसपी नक्सल अभियान मोती लाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ नक्सली जमा हुए हैं। जिसके बाद जिला पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान 30 वर्षीय महादेव मुंडा के बेटे विनोद मुंडा और 24 वर्षीय गोलकी उर्फ सुगीधा के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तार नक्सली करम दा उर्फ विवेक दा, अनुज उर्फ प्रवेश दा और मिथिलेश दा के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।