ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार नक्सली हुआ गिरफ्तार

LAKHISARAI: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लखीसराय जिले के बन्नुबगिचा और चानन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया. अभियान चलते हुए टीम ने फरार नक्सली को

बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार नक्सली हुआ गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लखीसराय जिले के बन्नुबगिचा और चानन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया. अभियान चलते हुए टीम ने फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है. 


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बासकुंड डैम और उसके जंगली क्षेत्र में छापेमारी की. यहां फागु कोड़ा नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया है. जो वर्ष 2019 से फरार था. इसने अपने अन्य साथियों के साथ नक्सल घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था. उस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया था. वही अन्य नक्सली फरार हो गए थे.


गिरफ्तार आरोपी 2019 में पीरीबाजार थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ नक्सल घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. इसकी सूचना पर CRPF, BMP, STF ओर जिला पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर AK 47 रायफल का 11 खोखा, एक एल्यूमिनियम का पुराना तसली आदि बरामद किया था. इस दौरान पुलिस ने मनोज कोड़ा को पकड़ा था. वहीं, अन्य आरोपी फरार हो गए थे.

टैग्स