ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने बंद कमरे में दोनों को पकड़ा

LAKHISARAI : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल लखीसराय के मननपुर बाजार में एक युवक को पकड़ा गया है, जो रात के अंधेरे में चुपके से अपन

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने बंद कमरे में दोनों को पकड़ा
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल लखीसराय के मननपुर बाजार में एक युवक को पकड़ा गया है, जो रात के अंधेरे में चुपके से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. हालांकि लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़कर शादी करा दी है. लेकिन ये मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.


घटना लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र की है, जहां मननपुर बाजार में प्रेमिका से मिलने आये एक प्रेमी को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि ग्रिलफ्रेंड के घरवालों ने दोनों की शादी करा दी है. जानकारी मिली है कि लखीसराय थाना क्षेत्र के खैरी गांव का रहने वाला रामदुलार साव मननपुर बाजार की रहने वाली एक लड़की से बहुत प्यार करता था.


सोमवार को उसकी प्रेमिका मिलने के लिए उसे अपने घर बुलाई थी. सोमवार की देर रात रामदुलार साव अपनी प्रेमिका के घर मननपुर बाजार पहुंचा. इस दौरान लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई. जब उन्होंने खोजबीन शुरू की तो लड़का लड़की के साथ कमरे में पकड़ा गया. लड़की वालों ने लड़के को देखते ही कमरे में उसे बंद कर दिया और चानन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.


बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने बंद कमरे में दोनों को पकड़ा


घटना की सूचना मिलने पर चौकीदार ने मामले की पूरी जानकारी ली. लड़की वालों ने गांव के कुछ लोगों से इस मामले में सलाह ली और उन्होंने तय किया कि दोनों की शादी करा दी जाये. समाज की मदद से स्थानीय शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. शादी के बाद लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि वह बालिग है और पिछले दो साल से वह रामदुलार साव से प्यार करती है. 


वहीं दूसरी ओर प्रेमी रामदुलार साव का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. उसे लड़की ने मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद उन्होंने हो-हल्ला मचाया और ग्रामीणों की मदद से शादी करा दी. चानन थानाध्यक्ष वैभव कुमार का कहना है कि लड़की वाले ने लड़के को प्रेमिका के साथ पकड़ा था. दोनों की शादी करा दी गई है. यदि दोनों बालिग है तो शादी मान्य मानी जा सकती है.

टैग्स