ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: धोखाधड़ी के मामले में DTO अरेस्ट, बालू का ठेका दिलाने के नाम पर लिए थे लाखों रुपए

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कैमूर पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में लखीसराय के डीटीओ मो. जियाउल्ला

बिहार: धोखाधड़ी के मामले में DTO अरेस्ट, बालू का ठेका दिलाने के नाम पर लिए थे लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कैमूर पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में लखीसराय के डीटीओ मो. जियाउल्लाह को उनके नया बाजार स्थित घर से अरेस्ट कर लिया है। डीटीओ की गिरफ्तारी के खबर से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, लखीसराय के डीटीओ जियाउल्लाह के खिलाफ पटना स्थित निगरानी कोर्ट में मामला चल रहा है। बीते 8 नवंबर को निगरानी कोर्ट ने डीटीओ की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद कैमूर एसडीपीओ शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लखी सराय पहुंची और आरोपी डीटीओ को उनके घर के गिरफ्तार कर अपने साथ कैमूर ले गई।


कैमूर के तत्कालीन डीटीओ जियाउल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने शंहशाह खान नाम के एक शख्स से बालू का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। डीटीओ ने अपने चचेरे भाई के खाते में 40 लाख रुपये और अपने अंगरक्षक शमशेर के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे। मामला आर्थिक अपराध इकाई में पहुंचा और जब ईओयू ने जांच की तो आरोप को सही पाया।


इसके बाद पुलिस ने डीटीओ जियाउल्लाह, उसके चचेरे भाई और बॉडीगार्ड के खिलाफ भभुआ थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपी डीटीओ ने निगरानी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी डीटीओ को अरेस्ट कर लिया।