ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : आपसी विवाद को लेकर दो गांवों के बीच जमकर हुई मारपीट, पथराव में कई लोग घायल

LAKHISARAI : लखीसराय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दो युवकों के बीच मारपीट के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दो गांवों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें दर्ज

बिहार : आपसी विवाद को लेकर दो गांवों के बीच जमकर हुई मारपीट, पथराव में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI : लखीसराय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दो युवकों के बीच मारपीट के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दो गांवों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव की है।


शुक्रवार की देर शाम हुए पथराव के बाद खगौर और हाकिमगंज गांव के लोगों की बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाकिमगंज के लोगों का आरोप है के खगौर गांव के कुछ लड़के नशे की हालत में गांव में आकर हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो नशे में धुत लड़के मारपीट करने लगे। जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है।


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गांवों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही किऊल थाना, नगर थाना, सूर्यगढ़ा और कबैया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों गांव के लोग मानने को तैयार नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुशील कुमार और एसडीओ संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और हालात को काबू में किया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। इधर, मारपीट में घायल हुए कुछ लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।