ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

लग्जरी कार और ट्रैक्टर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

SAHARSA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं हो

लग्जरी कार और ट्रैक्टर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब बिहार में अवैध शराब बरामद नहीं होता हो। आए दिन शराब और गांजा बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस बरामद कर रही है और शराब तस्कर भी पकड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि शराब तस्करों में शराबबंदी कानून से डर नहीं है। यही कारण है कि वे इस अवैध धंधे में लगे हुए हैं। कभी कभार पकड़े जाते हैं लेकिन फिर जेल से बाहर आने के बाद इसी धंधे में जुट जाते हैं। सहरसा पुलिस ने आज दो लग्जरी कार और ट्रैक्टर को जब्त किया है जिसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया है वही चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप सौरबाजार-समदा मुख्य मार्ग होकर सहरसा आ रही है। जिसके बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने भेड़धरी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो लग्जरी कारों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। जिसके बाद दोनों कार के चालक कार को लेकर भागने की कोशिश करने लगे। जिसे खदेड़कर पुलिस की टीम ने पकड़ा। जब कार की तलाशी ली गयी तब दोनों कार से विदेशी शराब बरामद किया गया। 


वहीं कार सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों के निशानदेही पर सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सुगमा प्लांट के समीप से एक ट्रैक्टर पर लदे विदेशी शराब को भी जब्त किया गया। वहां भी मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में मृत्युंजय कुमार, रणवीर कुमार, पंकज कुमार एवं आदित्य कुमार शामिल हैं। जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाला है। ट्रैक्टर और कार से कुल 1115 बोतल विदेशी शराब जिसकी मात्रा 544 लीटर है जिसे बरामद किया गया है। फिलहाल चारों शराब तस्करों को जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता