ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

लेडी अफसर को पति ने पीटा, DSP पत्नी की शिकायत पर केस हुआ दर्ज, पति ने कहा- नेहा झूठ बोल रही है

DESK: महिला डीएसपी ने अपने इंजीनियर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा वह कार्रवाई की मांग कर रही है। हालाकि पत्नी के इन आरोपों को पति गलत

लेडी अफसर को पति ने पीटा, DSP पत्नी की शिकायत पर केस हुआ दर्ज, पति ने कहा- नेहा झूठ बोल रही है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: महिला डीएसपी ने अपने इंजीनियर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा वह कार्रवाई की मांग कर रही है। हालाकि पत्नी के इन आरोपों को पति गलत बता रहा है। पति का कहना है कि वह झूठ बोल रही है उसके साथ मारपीट नहीं की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला लिया है। फिलहाल उनका कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है जहां डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने इंजीनियर पति पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। महिला डीएसपी का आरोप है कि उसका पति कुणाल जोशी नशा करता है। रविवार की शाम वह शराब के नशे में था और घर में आने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। जब घर के भीतर आने से रोका तो वह बदतमीजी पर उतर आया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। वह मारपीट करते हुए सिर दीवार पर दे मारा। इस मारपीट में वह घायल हो गईं। 

जिसके बाद महिला अफसर ने हबीबगंज थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

जबकि इस पूरे मामले पर इंजीनियर पति कुणाल ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा झूठ बोल रही है। उसने जो भी आरोप लगाये है वह बिल्कुल गलत है। वह सिर्फ अपने बच्चों से मिलने आया था। नेहा ने बच्चों से मिलने नहीं दिया। इस दौरान उसने नेहा की पिटाई नहीं की थी लेकिन उसने गलत आरोप मुझ पर लगाया। मुझे झूठे केस में फंसाने की साजिश की गयी है।

बता दें कि पति कुणाल से अलग अपने बच्चों के साथ नेहा इमली इलाके में रहती है। उसका पति कुणाल जोशी छोला इलाके में रहता है। दोनों की शादी 2019 में हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके कारण दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया है। कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा है। अब महिला अफसर पति पर मारपीट का आरोप लगा रही है। पति के खिलाफ उसने थाने में मामला भी दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 