ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

लड़कियों का सिगरेट पीना बुजुर्ग को नहीं था पसंद, गुस्से में आकर लगा दी कैफे में आग

DESK: कैफे में लड़कियां अक्सर सिगरेट पीने आती थी। लड़कियों को सिगरेट पीना 70 साल के बुजुर्ग को नागवार गुजरता था। उन्हें यह अच्छा नहीं लगता था कि लड़किया सिगरेट पिये। लेकिन बुजुर्ग

लड़कियों का सिगरेट पीना बुजुर्ग को नहीं था पसंद, गुस्से में आकर लगा दी कैफे में आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कैफे में लड़कियां अक्सर सिगरेट पीने आती थी। लड़कियों को सिगरेट पीना 70 साल के बुजुर्ग को नागवार गुजरता था। उन्हें यह अच्छा नहीं लगता था कि लड़किया सिगरेट पिये। लेकिन बुजुर्ग आए दिन कैफे में बैठी लड़कियों को सिगरेट पीते देखा करते थे। एक दिन वो इतने गुस्से में आ गये कि कैफे में ही आग लगा दी। 


कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग ने आग लगाई है। फिर पुलिस ने आग लगाने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछा कि कैफे में आग क्यों लगाई? तो बुजुर्ग ने कहा कि वह इस कैफे में लड़कियों को सिगरेट पीते देखता था जो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। लड़कियों के इस शौक से वह बेहद नाराज था। इसलिए उसने मन बनाया कि ना कैफे रहेगा ना ही ये सिगरेट पीने यहां आएगी। 


और बीते मंगलवार को उसने कैफे में आग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन कैफे मालिक को अगलगी की इस घटना में भारी नुकसान हुआ। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है जहां कैफे के बंद होने के बाद अगलगी की घटना हुई। आग लगाने वाले बुजुर्ग टेलीकॉम विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बुजुर्ग का कहना था कि जिस कैफे में उसने आग लगाई है वहां लड़कियां सिगरेट पीने के लिए आया करती थी जो उसे पसंद नहीं था। गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। इस घटना में कैफे मालिक को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।