ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लड़की का अपहरण कर बेतिया से दिल्ली ले जाकर किया गंदा काम, बजरंग दल ने की मदद

BETTIAH: बेतिया के मुफस्सिल थाना के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जिसे बजरंग दल ने दिल्ली से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिष

लड़की का अपहरण कर बेतिया से दिल्ली ले जाकर किया गंदा काम, बजरंग दल ने की मदद
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मुफस्सिल थाना के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जिसे बजरंग दल ने दिल्ली से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रमन गुप्ता लड़की और उसके परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंचे। बता दें कि 7 मई को ही लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाने में 14 साल की बेटी को अगवा किए जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। 


घटना को लेकर रमन गुप्ता ने बताया कि अपहरण को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद मुफस्सिल पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। लड़की को दिल्ली में रखे जाने की जानकारी मिली थी। तब दिल्ली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कांटेक्ट किया गया और लड़की को बरामद कर लिया गया है। मुफस्सिल थाने में मौजूद पीड़िता ने बताया कि वह तीन मई की शाम घर से किराना दुकान पर जाने के लिए निकली। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने उसे पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। नशीला पदार्थ सूंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गयी। होश आने के बाद उसने खुद को एक रूम में पाया, जहां अफरोज अंसारी, रामाकांत व सुनील थे। अफरोज ने उसका रेप किया। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास भेज दिया। लड़की आज ही वहां से बेतिया पहुंची है।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा का कहना है कि लड़की के अपहरण की एफआईआर दर्ज है। लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद अपराधियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। 

टैग्स