ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

लड़के को मोहल्ले की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, घरवालों ने दामाद पर फेंक दिया खौलता तेल

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़के को अपने मोहल्ले की लड़की से शादी करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवारवालों ने अप

लड़के को मोहल्ले की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, घरवालों ने दामाद पर फेंक दिया खौलता तेल
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़के को अपने मोहल्ले की लड़की से शादी करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवारवालों ने अपने दामाद के ऊपर ही खौलता हुआ तेल फेंक दिया। दरअसल इन दोनों ने लव मैरिज किया था, जिसके कारण लड़की पक्ष के लोग लगातार विरोध कर रहे थे। परिवारों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए। इसी दौरान दामाद के ऊपर लड़की पक्ष के लोगों ने खौलता हुआ तेल फेंक दिया। 



पीड़ित दूल्हा तारसराय बाजार का रहने वाला करण साव है, जिसके ससुरालवालों ने बड़ी हैवानियत से उसके ऊपर खौलता तेल फेंक दिया। करण की उम्र 26 साल है, जो पान की दुकान चलाता है। वह अपनी 22 साल की पड़ोसी मुन्नी कुमारी से पिछले 4 सालों से प्यार करता था। दोनों के परिवारवालों को इसके बारे में पता चला, लेकिन लड़की के परिवारवालों को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था। अंत में दोनों ने 4 मई को घर से भागकर किसी मंदिर में शादी कर ली। 



लड़की के ससुरालवालों ने ख़ुशी-ख़ुशी उसका घर में स्वागत किया। लेकिन लड़की पक्ष लगातार इसका विरोध कर रहे थे। कई बार दोनों परिवारों में नोक-झोंक भी हुई। लड़की पक्ष का आक्रोश इतना बढ़ता गया कि उन्होंने अपने दामाद के ऊपर ही खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पंडौल पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

टैग्स