ब्रेकिंग
चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

नाबालिग के साथ हैवानियत : तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा : आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक पर लगा पिटाई का आरोप

JAMUI : जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ गांव के ही आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक द्वारा तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने

नाबालिग के साथ हैवानियत : तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा : आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक पर लगा पिटाई का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ गांव के ही आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक द्वारा तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से घायल लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झाझा थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव की है। 


घायल नाबालिग की पहचान केशोपुर गांव निवासी मनोज यादव के बेटे सुमन कुमार के रूप में हुई है। घायल सुमन के पिता ने बताया कि रात करीब दो बजे आंधी चलने के कारण बिजली कटी हुई थी और सुमन पेशाब करने घर से बाहर निकला था। तभी गांव के रहने वाले आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक शत्रुधन यादव ने उसे पकड़कर अपने घर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में ले गया और रस्सी से बांधकर अपने एक सहयोगी के साथ उसकी बेरहमी पिटाई कर दी।


अगले दिन जब सुमन की खोजबीन शुरू हुई तो वह आइसक्रीम फैक्ट्री में बंद था। जिसके बाद उसे मुक्त कराया गया। आरोप है कि शत्रुघ्न अक्सर अपनी गाड़ी पीड़ित के घर के दरवाजे के पास लगा देता था। जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी और इसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता