ब्रेकिंग
पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई

पटना में शराब के नशे में छात्रा के साथ आरोपियों ने किया था गैंगरेप, दूसरा गिरफ्तार आरोपी ने किया कई खुलासा

PATNA: नाबालिग छात्रा के साथ पत्रकार नगर में हुए गैंगरेप मामले के दूसरे आरोपी विकास कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. विकास ने खुलासा किया है कि घटना के दौरान वह शराब के नशे म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नाबालिग छात्रा के साथ पत्रकार नगर में हुए गैंगरेप मामले के दूसरे आरोपी विकास कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. विकास ने खुलासा किया है कि घटना के दौरान वह शराब के नशे में था. इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने दोस्तों के साथ तीन दिन पहले ही साजिश रची थी. विकास हनुमान नगर का रहने वाला है.

पूरी रात कमरे में रखना चाहते थे, लेकिन पड़ोसी ने देख लिया था

विकास ने बताया कि पहला गिरफ्तार आरोपी संतोष के साथ मिलकर उसने साजिश रची. फिर एक फरार आरोपी को बताई थी. छात्रा को अगवा करने के बाद दोस्त के रूम में छात्रा को लेकर सभी आरोपी गए और उसके साथ गैंगरेप किया. सभी आरोपी चाहते थे कि छात्रा को रात भर कमरे में रखा जाए, लेकिन पड़ोसी ने छात्रा को देख लिया था. जिसके कारण गैंगरेप के बाद सचिवालय कॉलोनी पार्क  में ले जाकर छोड़ दिया. 

हथियार दिखाकर किया था अगवा

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पत्रकार नगर थाने से सटे मांझी पार्क के पास पहले से कार सभी बैठे थे.जैसे ही छात्रा आई तो  जबरन कार में बैठा लिया. एमआइजी कॉलोनी स्थित एक दोस्त के कमरे में लेकर गये. वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. बताया जा रहा है कि जब विकास और संतोष आमने सामने हुए विकास संतोष की पिटाई करने की कोशिश करने लगा. लेकिन पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया.