ब्रेकिंग
दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारदाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

क्या यही शराबबंदी है? नशे की हालत में शख्स घंटो गंदे पानी में पड़ा रहा, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा वायरल

SAHARSA: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी लागू है। इस कानून के लागू हुए छह साल से अधिक हो गये हैं। लेकिन आज भी कुछ लोगों को इस कानून का डर नहीं है। जबकि कानून तोड़ने वालों पर

क्या यही शराबबंदी है? नशे की हालत में शख्स घंटो गंदे पानी में पड़ा रहा, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी लागू है। इस कानून के लागू हुए छह साल से अधिक हो गये हैं। लेकिन आज भी कुछ लोगों को इस कानून का डर नहीं है। जबकि कानून तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए जिसमें शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति जमीन पर लेटा दिख रहा है। 


इस व्यक्ति ने इतनी शराब पी रखी है कि उसे होश तक नहीं है। रिक्शा के नीचे जमे पानी में यह बेसूध पड़ा हुआ है। ना इसे अपनी चिंता है और ना ही परिवार वालों की। काफी देर तक यह शख्स गंदे पानी में नशे की हालत में गिरा रहा। तभी किसी ने मोबाइल से फोटो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल यह फोटो बिहार के सहरसा जिले की बतायी जा रही है। तिवारी टोला चौक स्थित मंदिर के पास नेशनल हाइवे के किनारे यह शख्स नशे की हालत में काफी देर तक गंदे पानी में पड़ा रहा। 


फिर बाद में कुछ लोगों की नजर उस पर गयी जिसके बाद उसे गंदे पानी से उठाकर सड़के के किनारे रख दिया। उस वक्त भी यह नशे में था। ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। इस तरह की तस्वीर आए दिन सामने आ रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब बिहार में शराब पूरी तरह से बंद है तो इसे शराब कहां से मिल गया। सोशल मीडिया पर अब शराब के नशे में धुत इस शख्स का फोटो वायरल हो रहा है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता