ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

क्रूरता की हदें पार : नबालिग लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गंदा काम, घर से जबरन उठाकर बगीचे ले गए

DARBAHNGA : बिहार में दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। इस घ

क्रूरता की हदें पार : नबालिग लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गंदा काम, घर से जबरन उठाकर बगीचे ले गए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBAHNGA : बिहार में दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। इस घटना में किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गयी। इसके बाद इलाज के लिए पहले इसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना की पुष्टि करते हुए बड़गांव थाने के दारोगा मिथिलेश कुमार ने कहा कि पीड़िता गरीब परिवार की है और उस दिन घास काटने खेत की तरफ गई थी। वहीं पर चार बदमाशों उसे पकड़ लिया। सब मिलकर उसे घसीटकर सुनसान बगीचे में ले गये। वहां सभी ने उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। चार लोगों द्वारा रेप करने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। 


थानेदार ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपियों को पकड़ लेगी। आरोपी काफी दबंग हैं और पीड़ित परिवार पर केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उधर, जख्मी किशोरी के माता-पिता ने बताया कि आरोपित काफी रसूखदार हैं। वे हम लोगों पर लड़की का बयान बदलवाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। वे लोग अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी असगर अली को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।