ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक

Bihar Flood News: बांका के धोरैया प्रखंड में लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. मननिहाट के पास गहिरा नदी का पानी पुल के ऊपर करीब दो फीट बहने से प्रशासन ने आवागमन पर रोक लगा दी है. वहीं, मिर्चनी नदी पर बना डायवर्जन भी तेज बहाव...

बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. ऐसे में बांका जिले के धोरैया प्रखंड में गेरुआ, चीर, गहिरा, मिर्चनी, रकौली और कदबा नदी में पानी बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. धोरैया-नवादा मुख्य सड़क पर मननिहाट के पास गहिरा नदी का पानी पुल के ऊपर करीब दो फीट तक बह रहा है.


पानी के तेज बहाव और पुल पर बने खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया है. अंचल अधिकारी की ओर से पुल के पास बैरिकेडिंग कराई गई है. वहीं, धोरैया थाना की ओर से चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लोगों को पुल पार करने से रोक रहे हैं.


तेज बहाव के बीच पुल पार कर रहे लोग

प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ लोग तेज बहाव के बीच पुल पार करते नजर आ रहे हैं. कई लोग बच्चों को साथ लेकर भी पानी से होकर गुजर रहे हैं. पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार जरूरी काम के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं.


पुल के दोनों तरफ पुलिस बल तैनात करने की मांग

पुल का दूसरा छोर धनकुंड थाना क्षेत्र में आता है. वहां पुलिस बल की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव के बीच पुल पार न कर सके.


मिर्चनी नदी का डायवर्जन भी बहा

इधर, कुरमा गांव में ईदगाह के पीछे मिर्चनी नदी पर बन रहे पुल के पास बनाया गया डायवर्जन भी पानी के तेज बहाव में बह गया. डायवर्जन के बह जाने से कुरमा हाट के रास्ते जयपुर समेत आसपास के कई गांवों में आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है.


बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के करीब एक दर्जन गांवों की लगभग 20 हजार आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ने और डायवर्जन बह जाने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.