ब्रेकिंग
बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग

भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त

Bihar Crime News: सहरसा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 306 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 2.11 लाख रुपये नकद और कई बैंक दस्तावेज बरामद...

भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने स्मैक जैसे पदार्थ की खरीद-बिक्री के आरोप में पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान एक आवासीय परिसर के ऊपरी तल स्थित कमरे से 306 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया. इसके अलावा 2 लाख 11 हजार 580 रुपये नकद, तीन बैंक पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.


कार्रवाई कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई. सिमरी बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया कि थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को सूचना मिली थी कि शर्मा चौक के पास राजेन्द्र भगत के मकान में किराये पर रह रहे एक दंपती द्वारा स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है.


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले इसका सत्यापन किया और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर शर्मा चौक स्थित आवासीय परिसर में छापेमारी की गई.


पुलिस टीम जब राजेन्द्र भगत के आवासीय परिसर के ऊपरी तल पर पहुंची तो एक कमरे में पति-पत्नी मौजूद मिले. पूछताछ में उनकी पहचान भौरा गांव के नया टोला वार्ड संख्या-1 निवासी दशरथ यादव के पुत्र पूजो यादव और उसकी पत्नी नीता कुमारी के रूप में हुई.


इसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 306 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से 2 लाख 11 हजार 580 रुपये नकद, अलग-अलग बैंकों की तीन पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए.


पुलिस ने गिरफ्तार पति-पत्नी से पूछताछ की. एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि बरामद स्मैक बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी स्वर्गीय नाथों यादव के पुत्र अमित कुमार ने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था.


इसके बाद पुलिस टीम ने अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, अमित कुमार के खिलाफ महिषी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.


पुलिस अब तीनों आरोपितों से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल में मिले संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जाएगी.


गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को पुलिस ने सहरसा न्यायालय में पेश किया है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के साथ पीएसआई प्रभास कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार, शोएब अख्तर, अंजली कुमारी और डीआईयू की टीम शामिल रही. प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट