ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पिस्टल का भय दिखाकर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर से की लूटपाट, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Bihar Crime News: भोजपुर के कोईलवर में पिस्तौल का भय दिखाकर ट्रक चालक से 1800 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी, मोटरसाइकिल, नकली पिस्तौल और मोबाइल बरामद हुआ है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पैसठवा घाट के समीप रविवार की अहले सुबह पिस्तौल का भय दिखाकर ट्रक चालक से 1800 रुपये लूटने का मामला सामने आया। घटना के तुरंत बाद गश्ती पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।



बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के लोहाटी गांव निवासी ट्रक चालक राजेंद्र सिंह बालू लाने के लिए संदेश की ओर जा रहे थे। पैसठवा घाट के समीप जाम के कारण उनका ट्रक रुका हुआ था। इसी दौरान काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और पिस्तौल का भय दिखाकर चालक से 1800 रुपये लूट लिए।



घटना के दौरान चालक के शोर मचाने पर संयोगवश कोईलवर थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान राहुल कुमार के पास से लूटे गए 1800 रुपये समेत कुल 3300 रुपये नकद, आधार कार्ड, काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, मेटल से बनी नकली पिस्तौल और एक वनप्लस एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। इस मामले में ट्रक चालक के बयान पर कोईलवर थाना कांड संख्या 187/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राहुल कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह कोईलवर थाना कांड संख्या 179/16 में हत्या तथा कोईलवर थाना कांड संख्या 167/19 में रंगदारी से संबंधित मामले में आरोपित रहा है। दोनों मामलों में उसके विरुद्ध आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता