ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kishanganj: रुखसार हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की हत्या

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में रुखसार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका के चक्कर में पति ने ही अपनी पत्नी रुखसार की हत्या कर दी थी और शव को फ्

Kishanganj: रुखसार हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में रुखसार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका के चक्कर में पति ने ही अपनी पत्नी रुखसार की हत्या कर दी थी और शव को फ्लाई ओवर पर फेंक दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा किया है। 


घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र की है। जहां 13 अक्टूबर की सुबह लोहागड़ा बाईपास ओवर ब्रिज पर रुखसार बेगम की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया। रुखसार की हत्या उसके पति साबीर ने की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक ई-रिक्शा और हत्या में इस्तेमाल किया गया रस्सी बरामद किया है। 


थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मृतका की मां लैतुन निशा ने थाने में बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया था जिसमें अपने दामाद साबिर को नामजद बनाया था। जिसके बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने रुखसार हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी को महज चौबीस घंटे में सुलझा लिया। 


बताया जाता है कि लोहागड़ा सिंघिया निवासी साबिर की शादी 6 साल पहले ताराबाड़ी निवासी मो. नाजिम की बेटी रुखसार बेगम के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही साबिर एक दूसरी लड़की से प्यार करने लगा। उसके साथ शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी रुखसार उसके रास्ते में बाधा बन रही थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 


पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने एक प्लान बनाया। ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर पत्नी को ई-रिक्शा पर बिठाकर साथ ले गया और रास्ते में मौका पाकर रस्सी से गला घोंटकर  हत्या कर दी और उसके बाद शव को ओवरब्रिज पर लावारिस हालत में फेंक दिया। मृतका के पति साबिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।