ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल बॉर्डर से चीनी नागरिक और भारतीय एजेंट को दबोचा

KISHANGANJ: SSB की 41वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर से एक चीनी नागरिक और एक भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेंट पर आरोप है कि वह

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल बॉर्डर से चीनी नागरिक और भारतीय एजेंट को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: SSB की 41वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर से एक चीनी नागरिक और एक भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेंट पर आरोप है कि वह चीनी नागरिक को नेपाल में प्रवेश करा रहा था तभी किशनगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की नजर दोनों पर पड़ी। एसएसबी ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और खोरीबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने एक चीनी नागरिक और भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरी छिपे नेपाल जाने की फिराक में थे तभी बॉर्डर पर तैनात 41वीं बीआईटी कर्मियों ने संदेह के आधार पर दोनों को  पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान जब दोनों ने किसी तरह का डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया तब एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार चीनी नागरिक की उम्र 45 वर्ष है जिसने अपना नाम चोजोर वुसर बताया। चीनी नागरिक ने बताया कि वो अमेरिका का रहने वाला है। वही भारतीय नागरिक ने जब पूछताछ की गयी उसने अपनी उम्र 56 वर्ष बताया और नाम पेमा भुटिया बताया। भारतीय नागरिक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला है। एसएसबी ने दोनों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।