ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

शराब के नशे में धुत सरकारी कर्मी ने किया ड्रामा, सड़क पर लोगों से की बदतमीजी, वीडियो वायरल

KISHANGANJ : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई जिलों में शराब बेचने की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं. आम लोगों की तो दूर की बात है, यहा

शराब के नशे में धुत सरकारी कर्मी ने किया ड्रामा, सड़क पर लोगों से की बदतमीजी, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई जिलों में शराब बेचने की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं. आम लोगों की तो दूर की बात है, यहां तो बिहार सरकार के कर्मचारी और अफसर भी शराब के नशे में धुत मिल रहे हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है, जहां उत्पाद विभाग में तैनात एक क्लर्क शराब के नशे में रोड पर ड्रामा करता दिखा. 


मामला किशनगंज के बिहार बस स्टैंड का है, जहां एनएच-27 पर उत्पाद विभाग का एक कर्मी शराब के नशे में ड्रामा करता दिखा. बताया जा रहा है कि किशनगंज के उत्पाद विभाग में तैनात क्लर्क मो. जावेद आलम शराब के नशे में था और वह रोड पर ड्रामा कर रहा था. नशे में इतना धुत था कि वह झूम रहा था. वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. 


स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने क्लर्क मो. जावेद आलम को समझाने की कोशिश की तो वह बदतमीजी करने लगा. उसने आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया. मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी को दिया तो उन्होंने सिविल ड्रेस में एक उत्पाद कर्मी को भेज दिया. जो नशे में धुत क्लर्क को ई-रिक्शा से ले जाने लगा. ई-रिक्शा चालक को इशारे से कहा कि चलो. उत्पाद विभाग का पुलिस पदाधिकारी नशे में धुत क्लर्क को सदर अस्पताल पहुंचाने के बजाय कहीं और लेकर जाकर छिपा दिया.


इस मामले में उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि ऐसा मामला सामने आया है लेकिन इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता