ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार, महिला थाने में केस दर्ज

KISHANGANJ : किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती को पहले आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उ

बिहार : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार, महिला थाने में केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती को पहले आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया. पीड़िता इस मामले के बाद न्याय की गुहा लगाने महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया. 


पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़िता ने दिघलबैंक के करेलाबाड़ी गांव निवासी मो. अनवर को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनवर ने 3 जनवरी को उसका रेप किया था. शोर मचाने के बाद जब पीड़िता के परिजन वहां पहुंचे तो अनवर वहां से भाग निकला. मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई लेकिन अनवर और उसके परिजनों ने पंचायत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया. 


पंचायत में जब न्याय नहीं मिला तो पीड़िता महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा भी किया है.