ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में घुसपैठ करने वाले एक दर्जन से ज्यादा रोहिंग्या गिरफ्तार, राजधानी एक्सप्रेस से कर रहे थे सफर

KISHANGANJ : भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले 14 विदेशी नागरिकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी रोहिंग्या समुदाय के हैं और राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। र

बिहार में घुसपैठ करने वाले एक दर्जन से ज्यादा रोहिंग्या गिरफ्तार, राजधानी एक्सप्रेस से कर रहे थे सफर
Santosh Singh
2 मिनट

KISHANGANJ : भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले 14 विदेशी नागरिकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी रोहिंग्या समुदाय के हैं और राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। रेल पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई अगरतला-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में की गई है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ शुभानंद चंद्रा ने बताया है कि रेलवे को यह सूचना मिली थी कि इस ट्रेन से कई विदेशी यात्री सफर कर रहे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। 


रेल में सफर कर रहे एक यात्री ने ही इन संदिग्ध यात्रियों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल का कंट्रोल रूम हरकत में आया और इसकी सूचना तुरंत कटिहार मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को दी गई न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचते की ट्रेन के अंदर आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारियों ने जांच शुरू की तो 14 रोहिंग्या यात्रियों की पहचान हुई जिनके पास से भारतीय नागरिक होने का कोई वैध दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। 


छानबीन में पता चला कि यह सभी बदरपुर से ट्रेन पर सवार हुए थे और इन्होंने टिकट नकली नामों से लिए थे। इन सभी 14 यात्रियों को ट्रेन से तत्काल उतार लिया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि सभी बांग्लादेश में कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप से भागकर भारत में आए और घुसपैठ के बाद अब यह दिल्ली जाने वाले थे। पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स