ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, कस्टमर के साथ संबंध बनाते पकड़ी गई लड़कियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

KISHANGANJ : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. लड़कियों के साथ 2 लड़कों

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, कस्टमर के साथ संबंध बनाते पकड़ी गई लड़कियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. लड़कियों के साथ 2 लड़कों को भी पकड़ा गया है. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मामला बिहार के किशनगंज थाना इलाके का है, जहां टाउन थाना क्षेत्र की है, जहां सिंघिया चौक के पास  सेक्स रैकेट भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो लड़कियों को दो कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लड़के फुलबाड़ी के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महिला लड़कियों के साथ मिलकर कई दिनों से जिस्मफरोशी की धंधा करती थी. 


लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को कई बार इस चीज को लेकर मना किया कि इस तरीके का काम वह इस इलाके में बंद कर दे. लेकिन आरोपी महिला ने ऐसा बिलकुल भी नहीं किया और वह अन्य लड़कियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन करती रही. इस बीच लोगों ने टाउन थाना में फोन कर इसकी सूचना दे दी. 


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते लड़कियों को कस्टमर के साथ पकड़ा. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़कियों और लड़कों से पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SABNAM KHAN

FirstBihar संवाददाता