ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

किशनगंज के जाबुल हक ने खुद को राजू मांझी बता कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, लंबे समय तक शारीरिक शोषण कर हो गया फरार

KISHANGANJ : किशनगंज के जाबुल हक ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला को फंसाने के लिए खुद को राजू मांझी बताया. फिर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. अकेली महिला का शारीरिक श

किशनगंज के जाबुल हक ने खुद को राजू मांझी बता कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, लंबे समय तक शारीरिक शोषण कर हो गया फरार
First Bihar
3 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज के जाबुल हक ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला को फंसाने के लिए खुद को राजू मांझी बताया. फिर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. अकेली महिला का शारीरिक शोषण के साथ साथ उसके पैसे भी ऐंठ लिये औऱ फरार हो गया. पीड़ित महिला किशनगंज में पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. महिला की शिकायत पर किशनगंज के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


लुधियाना में की धोखाधडी
मामला पंजाब के लुधियाना की है. लुधियाना के एक कपड़ा फैक्ट्री में पीड़ित महिला काम करती थी. पति से अलगाव हो गया था इसलिए फैक्ट्री में काम कर जीवन यापन कर रही थी. उसी फैक्ट्री में किशनगंज के कुट्टी पंचायत के घुमबस्ती का जाबुल हक भी काम करता था. उसने महिला को अपना नाम राजू मांझी बताया औऱ उससे दोस्ती कर ली. बाद में शादी की झांसा देकर उसने महिला को प्रेम जाल में फांस लिया.


पीड़ित महिला ने बताया कि वो बेसहारा थी औऱ खुद को राजू मांझी बता रहा जाबुल हक उसे बार-बार शादी करने का भरोसा दिला रहा था. ऐसे में महिला जाबुल के झांसे में आ गई. जाबुल से प्रेमसंबंध के दौरान महिला कई बार गर्भवती हुई लेकिन जाबुल ने उसे धोखे में रखकर हर बार गर्भपात करा दिया.


पैसे लेकर भी हो गया फरार
पीडित महिला ने बताया कि पिछले 9 जनवरी को जाबुल हक उसके पैसे लेकर भी लुधियाना से फरार हो गया. उसने मोबाइल बंद कर लिया. एक महीने से ज्यादा समय तक पीडिता ने उसका इंतजार किया. जब वो नहीं लौटा तो पीड़िता उसे ढ़ूढ़ती हुई 22 फरवरी को किशनगंज के घुमबस्ती में पहुंची. वहां जाबुल के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की औऱ वहां से भगा दिया. डर कर महिला वापस लुधियाना लौटी लेकिन जाबुल फिर लौट कर वापस नहीं आया.


किशनगंज में केस दर्ज
पीड़ित महिला एक बार फिर किशनगंज आयी है. उसने किशनगंज महिला थाने में जाबुल हक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने जाबुल हक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर धोखा देकर भाग जाने का आरोप लगाया है. महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स