ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बिहार : अपराधियों ने बिजनेसमैन से मांगी 60 लाख की फिरौती, बेटे के अपहरण की आशंका

KISHANGANJ : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है, जहां बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के बेटे का अपहरण कर लिया है. अपराधियों ने 60 लाख रुपये की फ

बिहार : अपराधियों ने बिजनेसमैन से मांगी 60 लाख की फिरौती, बेटे के अपहरण की आशंका
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है, जहां बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के बेटे का अपहरण कर लिया है. अपराधियों ने 60 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. अपहृत युवक की खोजबीन की जा रही है. 


घटना किशनगंज के ठाकुरबाड़ी रोड की है, जहां बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के बेटे का अपहरण कर लिया है. कपड़ा व्यवसायी मिलाप चंद डागा के बेटे को छोड़ने के लिए बदमाशों ने 60 लाख रुपये फ‍िरौती की मांग की है. घटना सामने आने के बाद डीएसपी अनवर जावेद ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज की गई है. पीड़ित व्यवसायी मिलाप चंद डागा भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं. 


इस घटना के संबंध में किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. मौखिक जानकारी के आधार पर युवक की बरामदगी के लिए सीमावर्ती जिले और बंगाल के इलाके में कार्रवाई की जा रही है. बुधवार सुबह से युवक गायब है लेकिन इसकी मौखिक जानकारी गुरुवार दोपहर को दी गई. फिरौती की बात स्पष्ट नहीं कही गई है. बावजूद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है. लास्ट लोकेशन बहादुरगंज एलआरपी चौक का मिला है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता