ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: भूमि विवाद में दो लोगों को मारी गोली, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी और मौके से

बिहार: भूमि विवाद में दो लोगों को मारी गोली, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर दोनों को गोली मारी गयी है। लेकिन किसने गोली मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


घटना की नंदनाम गांव की है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ चौक थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। सदर अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

टैग्स