ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भारत-नेपाल बॉडर से पकड़ाएं दो विदेशी, एक न्यूजीलैंड का नागरिक, तो दूसरा निकला बांग्लादेशी

KISHANGANJ : पिछले दिनों बिहार के किशनगंज से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जो दूसरे देश की रहने वाली थी , लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार में अड्डा जमाकर रह रही थी। इसके बाद

भारत-नेपाल बॉडर से पकड़ाएं दो विदेशी, एक न्यूजीलैंड का नागरिक, तो दूसरा निकला बांग्लादेशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KISHANGANJ : पिछले दिनों बिहार के किशनगंज से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जो दूसरे देश की रहने वाली थी , लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार में अड्डा जमाकर रह रही थी। इसके बाद अब एक बार फिर से फर्जी तरीके से रहने के आरोप में दो विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को भी  किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये दोनों विदेशी नागरिकों में एक न्यूजीलैंड का रहने वाला तो दूसरा बांग्लादेश का नागरिक है। 


दरअसल, नेपाल सीमा पर पानीटंकी बीओपी के बीआइटी कर्मियों ने पानीटंकी चेक पोस्ट पर दो विदेशियों को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। एक व्यक्ति फर्जी तरीके से भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और बांग्लादेश का एक नागरिक इसमें उसकी मदद कर रहा था। 


बताया जा रहा है कि, चेकिंग के दौरान न्यूजीलैंड निवासी जेम्स किंग (50वर्ष) को रोका गया और उससे दस्तावेज की मांग की गई तो उसने भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाईसेंस दिखाया। लेकिन गहन चेकिंग किये जाने पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल में न्यूजीलैंड का पासपोर्ट मिला। जिसके बाद कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने खुद को न्यूजीलैंड का रहने वाला बताया। जिसके बाद उसे अवैध रूप से आवागमन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।  


वहीं,  न्यूजीलैंड से गिरफ्तार इस व्यक्ति को सहायता करने के आरोप में बांग्लादेशी मोहम्मद नुरुल इस्लाम (49 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इसके पास  वैध पासपोर्ट व वीजा साथ में पाया गया। लेकिन, इसे अवैध रूप से आवागमन करने के सहायता करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार दोनों विदेशियों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया।