ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

KISHANGANJ: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद जारी हिंसा के बीच भारत में घुसपैठ की लगातार कोशिश हो रही है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक बिहार के किशनगंज सीमा पर पहुं

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद जारी हिंसा के बीच भारत में घुसपैठ की लगातार कोशिश हो रही है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक बिहार के किशनगंज सीमा पर पहुंच गए थे और भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे हालांकि बीएसएफ के जवानों ने उन्हें वहां से लौटा दिया था। भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को एक बार फिर से बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।


दरअसल, किशनगंज में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर में आईसीपी हिली सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने गलत तरीके से भारत की सीमा में घुसपैठ करते बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक लब्लू मियां गायबांदा का रहने वाला है। बीएसएफ ने बताया है कि हिली बॉर्डर के पास एक खाली ट्रक से बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है।


बांग्लादेश में ट्रक से सामान उतारने के बाद युवक खाली ट्रक में बैठकर अवैध रूप से बांग्लादेश से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। ट्रक में वह गुप्त तरीके से छीपा हुआ था। सीमा पर ट्रक की जांच करने के दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे दबोचा। बीएसएफ ने ट्रक चालक को भी अरेस्ट कर लिया है। बीएसएफ ने भारतीय नागरिक को ट्रक के साथ पुलिस को सौंप दिया जबकि बांग्लादेशी नागरिक को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया गया है।