ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

किशनगंज में एक युवक की हत्या, पेड़ से लटकती मिली लाश

KISHANGANJ : शहर के लाइन कब्रिस्तान में एक पेड़ से लटकती डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने

किशनगंज में एक युवक की हत्या, पेड़ से लटकती मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ :  शहर के लाइन कब्रिस्तान में एक पेड़ से लटकती डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना किशनगंज के सदर थाना इलाके की है, जहां लाइन कब्रिस्तान में एक पेड़ से लटकती लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है युवक का हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. 


आपको बता दें कि यह शव लाइन कब्रिस्तान  के तीन नंबर गेट के समीप नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला है.किशनगंज में दिसंबर महीने में अबतक दो शव पहले भी मिल चुके हैं. एक युवती और एक युवक की हत्या कर उनकी लाश को फेंक दिया गया था.


किशनगंज पुलिस पिछले दो हत्याओं की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई, वहीं एक और मामला अब सामने आ गया है. शहर में शव मिलने से इलाके के लोगों में  दहशत का माहौल है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता