ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी के लिए बेची थी जमीन, जमीन के खरीददार से 4 लाख रुपये लेने निकला था किसान

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां अपराधियों ने

किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी के लिए बेची थी जमीन, जमीन के खरीददार से 4 लाख रुपये लेने निकला था किसान
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी के लिए बेची थी जमीन, जमीन के खरीददार से 4 लाख रुपये लेने निकला था किसान


घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव की है। जहां 50 वर्षीय किसान राजेंद्र भगत की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक की बेटी की शादी 21 मई को होनी थी जिसके लिए किसान ने अपनी जमीन बेच दी थी। जिसने जमीन खरीदी उसके पास चार लाख रुपये बकाया था। जिसे देने के लिए जमीन खरीददार ने उसे बुलाया था। चार लाख रुपये लेने किसान घर से निकला था लेकिन तभी रास्ते में ही अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। गोली लगने से घायल किसान को मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी के लिए बेची थी जमीन, जमीन के खरीददार से 4 लाख रुपये लेने निकला था किसान


परिजनों का कहना है कि जमीन के खरीददार ने राजेंद्र भगत को चार लाख रुपये दिए या नहीं यह अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों ने यह भी बताया कि गांव के ही कारे मंडल, प्रकाश मंडल और शशिन्द्र मंडल से राजेंद्र का जमीन विवाद चल रहा था। तीनों ने कई बार राजेंद्र भगत को धमकी दी थी। घटना के बाद मृतक की बेटी किरण की शादी टल गयी है। घटना से परिजनों में  कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव के लोग भी सकते में हैं। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 



किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी के लिए बेची थी जमीन, जमीन के खरीददार से 4 लाख रुपये लेने निकला था किसान

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता