ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

किराना दुकान में बेचा जा रहा था गांजा और शराब, छापेमारी में हुआ खुलासा

JAMUI: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में गांजा के साथ एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। जमुई में किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचा जाता था इस बात की गुप्त सूचना पुलिस क

किराना दुकान में बेचा जा रहा था गांजा और शराब, छापेमारी में हुआ खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में गांजा के साथ एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। जमुई में किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचा जाता था इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए झाझा पुलिस ने दुकान में छापेमारी की जहां से 30 हजार रूपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया वही दुकानदार को गिरफ्तार किया गया जो गांजा बेचने का काम कर रहा था। 


गिरफ्तार दुकानदार की पहचान धमना गांव निवासी किशुन गोस्वामी के बेटे मूसो गोस्वामी के रूप में हुई है। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से धमना बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। गिरफ्तार आरोपी अपने किराना की दुकान में गांजा बेचा करता था। इसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। झाझा एडीपीओ राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।


झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली कि धमना बाजार में मूसो गोस्वामी अपने किराना दुकान में मादक पदार्थ का खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूसो गोस्वामी के किराने की दुकान की तलाशी ली। 


दुकान से अवैध मादक पदार्थ गांजा 950 ग्राम जिसकी कीमत 30 हजार के करीब है। पुलिस ने गांजा पीने वाले 94 चिलम के साथ 750 एमएल देशी शराब भी बरामद किया गया। पुलिस ने मूसो गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में और भी अन्य लोग शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


एसडीपीओ ने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सोनो थाना क्षेत्र में भी एक पान दुकान से मादक पदार्थ के साथ एक की गिरफ्तारी किया गया था। जिसके निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई। जमुई पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थों पर कार्रवाई को लेकर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता