ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा महंगा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी हत्या

KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पहले पति के प्राइवेट पार्ट पर ह

अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा महंगा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पहले पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोले फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी मौके से फरार बताया जा रहा है। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढली गांव का है। 22 वर्षीय मो. अमरूल की शादी छह महीने पहले ही शहजादी खातून से हुई थी। मृतक की मां का कहना है कि शादी के बाद ही उनकी बहू मायके चली गयी। मायके से वह ससुराल आना नहीं चाहती थी। लेकिन मायके वालों के दबाव के कारण वह पिछले हफ्ते ही आई थी। जिसके बाद यह घटना हुई। 


बताया जाता है कि शहजादी खातून का गांव के ही मो. अल्तम के साथ अवैध संबंध था। वह छिप छिप कर उससे बातचीत किया करती थी। लेकिन जब इसकी जानकारी अमरूल को हुई तब वह इसका विरोध करने लगा। जो उसकी पत्नी को नागवार गुजरा। 


पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसके गुप्तांग पर हमला किया उसके बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये थे। लेकिन जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तब त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हालांकि आरोपी प्रेमी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।