ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

खगड़िया में युवक की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत माम

खगड़िया में युवक की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना अलौली थाना इलाके के सरदई बहियार की बताई जा रही है. मृतक का नाम गुलशन मुखिया है. जानकारी के अनुसार, मृतक किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था तभी कुछ हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 


परिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

टैग्स