ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Khagaria News: 8 दिनों से लापता किशोर की कई टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में सनसनी

KHAGARIA: 8 दिनों से एक किशोर लापता था। परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे तभी कई टुकड़ों में उसकी लाश पसराहा गांव स्थित बांसबारी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव का आधा हिस

Khagaria News: 8 दिनों से लापता किशोर की कई टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: 8 दिनों से एक किशोर लापता था। परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे तभी कई टुकड़ों में उसकी लाश पसराहा गांव स्थित बांसबारी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव का आधा हिस्सा जींस में ढका हुआ था जबकि आधा हिस्सा 20 फीट दूर झाड़ी से बरामद हुआ है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दुर्गंध आने के बाद इसकी सूचना पसराहा पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही पसराहा थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास,एसआई रिक्की,एसआई शंभू सिंह,एसआई गोविंद पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। देखने वालों की भीड़ मौके पर उमड़ गयी। जीन्स पेंट देखकर शव की पहचान पसराहा गांव के ही रहने वाले जवाहर सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई। वहीं आठ दिनो सें लापता किशोर की रविवार को गांव में क्षत विक्षप्त शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व 6 अक्टूबर की शाम में खाना खाने के बाद छोटू अपने किसी साथी के साथ गांव के ही काली स्थान पर रामलीला देखने गया था। तब से वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों के द्वारा शनिवार को पसराहा थाने में छोटू के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। रविवार को पसराहा गाँव निवासी वार्ड नं0 6 अरुण सिह के बाँसबारी में छोटू का शव बरामद हुआ। 


पसराहा पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटना सूचना दी। मौके पर पहुंचे एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सेम्पल इकठ्ठा किया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Khagaria News: 8 दिनों से लापता किशोर की कई टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में सनसनी

टैग्स