ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

खगड़िया में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 24 घंटे के भीतर एक और शख्स की मौत

KHAGARIA : बिहार में जहरीली शरीब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है जहां पिछले 24 घंटे के भीतर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो

खगड़िया में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 24 घंटे के भीतर एक और शख्स की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में जहरीली शरीब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है जहां पिछले 24 घंटे के भीतर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। अलौली थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय दिलीप साह की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उसके एक दोस्त की भी आज संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। घटना के बाद से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान अलौली के अंब निवासी शिवा सदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 16 सितंबर की सुबह दिलीप सदा और शिवा सदा ने एक ही जगह से शराब खरीद की पी थी। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में दोनों को अलौली पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां दिलीप की इलाज के दौरान कल मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने शिवा की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी भी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि कई और लोग विभिन्न अस्पतालों में चोरी छीपे इलाज करवा रहे हैं। दो लोगों की मौत से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।