ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

एक साल से गुजरात में रहकर बिहार में अटेंडेंस बना रही थी टीचर, अकाउंट में हर महीने आ रही थी सैलरी, हेडमास्टर की मिलीभगत आई सामने

KHAGARIA: हेडमास्टर की मिलीभगत से बिहार की एक टीचर गुजरात में रहकर एक साल से अपना अटेंडेंस बना रही थी और सैलरी भी उठा रही थी। यह पूरा खेल सितंबर 2022 से ही चल रहा था। जब स्कूल

एक साल से गुजरात में रहकर बिहार में अटेंडेंस बना रही थी टीचर, अकाउंट में हर महीने आ रही थी सैलरी, हेडमास्टर की मिलीभगत आई सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: हेडमास्टर की मिलीभगत से बिहार की एक टीचर गुजरात में रहकर एक साल से अपना अटेंडेंस बना रही थी और सैलरी भी उठा रही थी। यह पूरा खेल सितंबर 2022 से ही चल रहा था। जब स्कूल का निरीक्षण करने बीईओ राम उदय महतो पहुंचे तब शिक्षिका और हेडमास्टर की पूरी पोल खुल गयी। 


दरअसल खगड़िया की शिक्षिका डीईओ से प्रतिनियोजन करवाकर गुजरात में रह रही थी। लेकिन इधर बिहार में उसका हाजिरी बन रहा था और पेमेंट भी समय पर अकाउंट में भेजा जा रहा था। ये बात अलग है कि प्रतिनियोजन के बाद शिक्षिका ने स्कूल का भवन तक नहीं देखा था। 


लेकिन सवाल यह उठता है कि हेडमास्टर आंख-कान बंद कर यह सब क्यों कर रहे थे। इस मामले में कुछ ऑडियों क्लिप भी सामने आया है जिसमें हेडमास्टर और सहायक शिक्षिका की बातचीत का रिकॉर्डिंग है। जिसमें शिक्षिका हेडमास्टर से कहती है कि प्रतिनियोजन के बाद ना तो स्कूल का मुंह देखें है ना ही स्कूल का रास्ता ही मालूम है।


हालांकि ऑडियों क्लिप की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। खगड़िया बीईओ राम उदय महतो ने बताया कि प्राथमिक स्कूल विद्याधार का उन्होंने निरीक्षण किया था। तब सहायक शिक्षिका सीमा गायब थी। जब वहां के लोगों से पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया कि सीमा कुमारी गुजरात में रह रही है। लेकिन हेडमास्टर अबसेंट को प्रजेन्ट शो करते रहे और सीमा को सैलरी भी मिलती रही। करीब एक साल से यह सब चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। 

एक साल से गुजरात में रहकर बिहार में अटेंडेंस बना रही थी टीचर, अकाउंट में हर महीने आ रही थी सैलरी, हेडमास्टर की मिलीभगत आई सामने

टैग्स