ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान, घर से बुलाकर बेरहमी से कर दी हत्या

KHAGARIA: खगड़िया में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने अपने दी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंक दिया और म

बिहार: पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान, घर से बुलाकर बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने अपने दी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।शनिवार की सुबह 17 साल के किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंको की है।


मृतक की पहचान वार्ड संख्या 10 के निवासी बेचन तांती के 17 साल के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अभिषेक थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।काफी देर तक जब अभिषेक घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजर रातभऱ उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन अभिषेक का कहीं भी पता नहीं चला।


शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने अभिषेक का शव खेत में देखा और घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम चम गया। मृतक के परिजनों ने अभिषेक के दोस्त सौरव और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। अभिषेक का उसके दोस्त सौरव के साथ पैसों का विवाद चल रहा था और इसको लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। सौरव पंद्रह सौ रुपए कर्ज के बदले 15 हजार रुपए मांग रहा था।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।