ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Pacs Election: पैक्स चुनाव में शराब पीकर खुद वोट करने लगा पीठासीन अधिकारी, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

KHAGARIA: खगड़िया के गोगरी प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मतदान केंद्र पर तैनात एक शिक्षक, जो पीठासीन अधिकारी के पद पर था, शराब के नशे में

Bihar Pacs Election: पैक्स चुनाव में शराब पीकर खुद वोट करने लगा पीठासीन अधिकारी, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के गोगरी प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मतदान केंद्र पर तैनात एक शिक्षक, जो पीठासीन अधिकारी के पद पर था, शराब के नशे में धुत पाया गया। वह न सिर्फ खुद वोट डाल रहा था, बल्कि एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर रहा था।


दरअसल, शुक्रवार को हुए पैक्स चुनाव में इटहरी पंचायत के पंचायत भवन शिरनियां काली स्थान स्थित मतदान केंद्र संख्या 1 (क) पर यह घटना हुई। मतदाताओं ने देखा कि पीठासीन अधिकारी, राजीव कुमार, शराब के नशे में धुत है और अपनी जेब से बैलेट पेपर निकालकर एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में डाल रहा है। जब अन्य प्रत्याशी के समर्थकों ने इसका विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद गोगरी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पुष्टि हुई कि वह शराब पीकर आया था। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।  बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।