ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

शराबबंदी वाले बिहार में जमकर छलका जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

KHAGARIA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद लगातार इसके उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां शराब पार्टी कर रहे लोगों को वीड

शराबबंदी वाले बिहार में जमकर छलका जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद लगातार इसके उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां शराब पार्टी कर रहे लोगों को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है, जिसमें चार लोग जाम छलकाते दिख रहे हैं। शराब पार्टी का वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक परबत्ता प्रखंड के खजरैठा पंचायत स्थित सुमेरी टोला निवासी खोखा शर्मा के घर जन्मदिन के मौके पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। कमरे में मौजूद चार लोगों ने जमकर जाम छलकाया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


शराब पार्टी करने वाले लोगों की पहचान भरत शर्मा और उसके सहयोगियों के रूप में की गई है। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फिल्मी गाने की धुन पर कमरे में मौजूद लोग हाथ में शराब की बोतल लेकर नशे में धुत हैं। इधर, शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब पीने से राज्य में अबतक कितने ही लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।