ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : तीन युवकों से शादी कर फंस गई गर्भवती महिला.. बच्चे पर उठ रहा सवाल, होगा DNA टेस्ट

KHAGARIA : बिहार से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आ रही है. जिसमें एक शादीशुदा महिला को प्रेम करने की सजा भुगतनी पड़ रही है. उक्त महिला के तीसरे पति संजीव कुमार सिंदूरदान के बाद उसे लेकर अपने घर प

बिहार : तीन युवकों से शादी कर फंस गई गर्भवती महिला.. बच्चे पर उठ रहा सवाल, होगा DNA टेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आ रही है. जिसमें एक शादीशुदा महिला को प्रेम करने की सजा भुगतनी पड़ रही है. उक्त महिला के तीसरे पति संजीव कुमार सिंदूरदान के बाद उसे लेकर अपने घर पहुंचा. लेकिन इसके बाद अपनी पत्नी को दरवाजे पर छोड़कर भाग गया. महिला तीन माह की गर्भवती है. 


घटना 7 मार्च की है जहां सिंदूरदान के बाद पति पनसलवा गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर छोड़ कर भाग गया और अब संजीव का मोबाइल का स्विच ऑफ आ रहा है. दूसरी तरफ पनसलवा गांव के लोग ग्रामीण पंच महिला को लेकर उसके मायके डुमरी बाजार पहुंचे. लेकिन वहां से महिला के भाई और परिवार वालों ने उसे भगा दिया. महिला फिर से अपने पति के घर पनसलवा गांव वापस लौट आई है.


उक्त महिला ने कहा कि संजीव सिंदूरदान कर अपने घर पर लाया और यहां छोड़ भाग गया है. वह गर्भवती भी है. संजीव के परिवार वालें पहले यह कह रहे थे कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के DNA टेस्ट के बाद ही उसे रखेंगे. लेकिन बुधवार को यह कहने लगे कि, हम क्या करें, रखेगा तो संजीव ही न. वह तो यहां है ही नहीं.


पनसलवा पंचों ने बताया कि पहली पति ने महिला को छोड़ दिया. जब वो दूसरी शादी की तब संजीव के चक्कर में उसने उसे छोड़ दिया. अब जब तीसरी शादी संजीव कुमार से की तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया है. वही संजीव की मां ने कहा कि मेरा पुत्र शादी किया या नहीं वे नहीं जानती है. मेरा पुत्र संजीव घर वापस नहीं लौटा है फिर भी इसकी देखभाल कर रही हूं. आखिर इसका परवरिश संजीव ही करेगा. हम कब तक करेंगे.


टैग्स