ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: JDU नेता की हत्या मामले में 4 लोग गिरफ्तार, अपहरण कर उतारा था मौत के घाट

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सत्ताधारी दल जेडीयू के कद्दावर नेता की हत्या के मामले में खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत चार

बिहार: JDU नेता की हत्या मामले में 4 लोग गिरफ्तार, अपहरण कर उतारा था मौत के घाट
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सत्ताधारी दल जेडीयू के कद्दावर नेता की हत्या के मामले में खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार हैं. 


मामला खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके का है, जहां सोराडीह गांव के पास जेडयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी (35) की हत्‍या मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास सहनी और गौतम कुमार शामिल हैं. इनके अलावा मत्स्य जीवी समिति के पूर्व प्रखण्ड मंत्री सिकेन्द्र सहनी की पत्नी और बहु को भी गिरफ्तार किया है.


पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रखण्ड मंत्री सिकेन्द्र सहनी का बेटा और मुख्य आरोपी धर्मवीर कुमार और बलवीर कुमार अब भी फरार है. मृतक के पिता के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में बलवीर ,धर्मवीर समेत एक दर्जन नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जबकि डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.


गौरतलब हो कि बीते सोमवार को जेडयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी (35) की हत्‍या कर दी गई थी. अशोक सहनी मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री थे और ये कल रविवार से ही लापता थे. खगड़िया शहर के बलुवाही मुहल्ले जदयू नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के साथ इनके ड्राइवर बबलू का भी अपहरण हुआ था लेकिन बाद में बदमाशों ने उसे छोड़ दिया था.


खगड़िया बखरी सड़क के कोठिया ढाला के पास से रविवार को जेडयू नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी को अपराधियों ने उठाया था. चुनावी रंजिश में अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. अपहरण के बाद से सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस लगाई गई थी. अशोक सहनी की बरामदगी को लेकर पुलिस की तकनीकी टीम भी काम कर रही थी.


बताया जा रहा है कि अशोक उर्फ मुन्ना सहनी ने दिन के एक बजे पत्नी को फोन पर बताया कि वह गंगौर की ओर जलकर देखने जा रहे हैं. तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया. खगड़िया के सदर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही थी. आखिरकार पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े लोगों को पकड़ लिया है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स