ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : चुनाव से पहले मुखिया को लगा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले से जेल में बंद है बाहुबली पति

KHAGARIA : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया नीतू देवी को करारा झटका लगा है. खगड़िया पुलिस ने नृपेंद्र सिंह हत्याकांड में नीतू को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मुखिय

बिहार : चुनाव से पहले मुखिया को लगा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले से जेल में बंद है बाहुबली पति
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया नीतू देवी को करारा झटका लगा है. खगड़िया पुलिस ने नृपेंद्र सिंह हत्याकांड में नीतू को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मुखिया नीतू सिंह का पति गुड्डू सिंह भी इलाके का कुख्यात अपराधी है, जो लगभग 10 साल से ही जेल में ही बंद है. फिलहाल पुलिस इसकी पत्नी से मर्डरकांड में पूछताछ कर रही है. 


बीते दिन खगड़िया के पसराहा गांव में रिटायर्ड टीचर नृपेंद्र सिंह की हत्या के मामले में मुखिया नीतू देवी पुलिस ने अरेस्ट किया है. इस घटना में आरजेडी नेता साकेत कुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल साकेत द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मुखिया नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है. खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मामले में राजद नेता साकेत कुमार गुड्डू के फर्द बयान के आधार पर वर्तमान मुखिया को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि इस चर्चित मामले में मुखिया नीतू देवी के साथ सुड्डू सिंह और सुजीत सिंह का भी नाम आ रहा है. पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घायल राजद नेता साकेत कुमार गुड्डू ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान मुखिया नीतू देवी ने अपने देवर सुड्डू सिंह के साथ एक अन्य को गोली मारने को कहा. नीतू देवी बोली कि ये हमको मुखिया नहीं बनने देगा. इसको गोली मारो. इसके बाद सुड्डू सिंह और सुजीत सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें नृपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. 


आपको बता दें कि मुखिया नीतू देवी का पति गुड्डू सिंह इलाके का कुख्यात अपराधी है. गुड्डू सिंह के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं. अलग-अलग केस में गुड्डू पिछले 10 सालों से जेल में हैं. फिलहाल वह भागलपुर सेंट्रल जेल में है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पंचायत चुनाव से पहले पसराहा में मुखिया पद के उम्मीदवारों पर इससे पहले भी कई बार हमला हुआ है. 

टैग्स