ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

खगड़िया में बम धमाके से अफरा-तफरी, एक बच्चे की मौत, 2 हॉस्पिटल में भर्ती

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया में बम धमाका हुआ है. हाई स्कूल मैदान में छिपाकर रखा बम ब्लास्ट कर गया है. इस बड़े हादसे में क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे की मौत हो

खगड़िया में बम धमाके से अफरा-तफरी, एक बच्चे की मौत, 2 हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA :  बिहार के खगड़िया में बम धमाका हुआ है. हाई स्कूल मैदान में छिपाकर रखा बम ब्लास्ट कर गया है. इस बड़े हादसे में क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत से हॉस्पिटल में जूझ रहे हैं. दोनों का इलाज कराया जा रहा है. बम धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना खगड़िया जिले के गोगरी स्थित भगवान हाई स्कूल मैदान की है, जहां एक बम धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि भगवान हाई स्कूल मैदान की झाड़ी में छिपाकर रखा बम रविवार की शाम ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि इस घटना में दो अन्य मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान मो कुर्बान (7) के रूप में की गई है.


हाई स्कूल मैदान में अचानक से हुए बम धमाके के बाद पूरे मैदान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल दोनों जख्मी बच्चे मो अफसार और इंजील का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. 


खगड़िया में बम धमाके से अफरा-तफरी, एक बच्चे की मौत, 2 हॉस्पिटल में भर्ती


खगड़िया डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि झाड़ी में छिपाकर रखे गये विस्फोटक से एक बालक की मौत हुई है. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि भगवान हाई स्कूल मैदान में किसी ने झाड़ी में बम छिपाकर रख दिया था. इस दौरान मैदान में खेल रहे तीनों बच्चे खेल की वस्तु समझकर बम के स्थान पर की झाड़ी को डंडे से हटाने लगे. तभी अचानक बम ब्लास्ट हो गया और घटना में तीनों बच्चे जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. 

टैग्स