ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : जमीन विवाद युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

KHAGARIA : खबर खगड़िया जिले से आई है, जहां जमीन विवाद में बदमाशों ने भाई और बहन को लोहे के रॉड से पिटाई कर दी. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद घायलों को इलाज के

बिहार : जमीन विवाद युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : खबर खगड़िया जिले से आई है, जहां जमीन विवाद में बदमाशों ने भाई और बहन को लोहे के रॉड से पिटाई कर दी. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, घटना खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के माली गांव की है. जमीन विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर भाई और बहन को लोहे के रॉड से पिटाई कर दिया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मत हो गई है. मृतक की पहचान ब्रिज नंदन भगत के रूप में हुई है. वहीं, जख्मी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी से इलाज जारी है.


घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. परिजनों ने घटना के विरोश में शव को सड़क पर रखकर NH -107 को माली के पास जाम कर दिया है. जिससे सहरसा-महेश्खूंट राष्ट्रीय मार्ग बाधित हो गया है. सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. हालांकि बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझा- बुझा दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मारपीट मामले में 8 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की तलाश जारी है.

टैग्स