ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : FB पर अनजान लड़की से महंगी पड़ी दोस्ती, युवक का अश्लील वीडियो बना हसीना ने वसूल लिए लाखों रुपए

KHAGARIA : खगड़िया के माड़र गांव का एक युवक को अनजान लड़की से फेसबुक पर दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। हसीना ने युवक को जाल में फंसा कर उसे अपना शिकार बना लिया। युवक को लड़की के च

बिहार : FB पर अनजान लड़की से महंगी पड़ी दोस्ती, युवक का अश्लील वीडियो बना हसीना ने वसूल लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KHAGARIA : खगड़िया के माड़र गांव का एक युवक को अनजान लड़की से फेसबुक पर दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। हसीना ने युवक को जाल में फंसा कर उसे अपना शिकार बना लिया। युवक को लड़की के चक्कर में हजारों रुपए गंवाने पड़े। लड़की युवक का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी। पीड़ित युवक ने मोरकाही थाना पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की है।


जानकारी के मुताबिक माड़र गांव के रहने वाले सुजीत की दोस्ती फेसबुक के जरिए एक अनजान लड़की से हो गई थी। धीरे- धीरे दोस्ती परवान चढ़ने लगी और दोनों के बीच वीडियो कॉल और मैसेंजर पर अश्लील बातें होने लगी। वीडियो कॉल पर लड़की नग्न होकर अश्लील हरकते करती थी, युवक भी इसमें लड़की का साथ देने लगा।


इसी बीच लड़की ने सुजीत का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगी और वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में सुजीत से रुपए वसूलने लगी। वीडियो वायरल होने के डर से सुजीत ने उसे कई बार रुपए भेजे। शुक्रवार को युवती ने सुजीत से 50 हजार रुपए की मांग की। सुजीत ने युवती के खाते में सात हजार एक सौ रुपए ट्रांसफर कर दिया। 


लेकिन युवती ने फिर से 21 हजार रुपये की मांग की और रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी।युवती ने सुजीत को कहा कि एक क्लिक में वीडियो उसकी पत्नी और पिता के पास पहुंच जाएगा। समाज में बदनामी के डर से सुजीत ने युवती को 25 हजार रुपए देने के लिए तैयार हो गया लेकिन लड़की 50 हजार से नीचे मानने को तैयार नहीं थी।


पीड़ित सुजीत के मुताबिक इस बीच उसने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया लेकिन युवती सुजीत के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करने लगी। पीड़ित युवक अब तक लड़की को 1 लाख 20 हजार रुपए भेज चुका था। थक हारकर लड़के ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लड़की को ब्लॉक कर दिया और मोरकाही थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक के आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।