ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: भ्रष्टाचार में लिप्त दारोगा पर गिरी गाज, एसपी के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

KHAGARIA: खबर खगड़िया से सामने आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है। दारोगा शंकर पोद्दार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद यह कार

बिहार: भ्रष्टाचार में लिप्त दारोगा पर गिरी गाज, एसपी के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खबर खगड़िया से सामने आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है। दारोगा शंकर पोद्दार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोप दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि दारोगा शंकर पोद्दार का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियों की जांच के बाद दारोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। 


दरअसल, महेशखूंट थाना में तैनात दारोगा शंकर पोद्दार ने एक केस में मदद करने के नाम पर पीड़ित पक्ष से इंवर्टर और बैटरी की डिमांड की थी। पिछले दिनों दारोगा की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी अमितेश कुमार ने मामले की जांच जा जिम्मा डीएसपी मनोज कुमार को दिया था। जांच में दारोगा के खिलाफ लगे आरोप को सही पाया गया और एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।