ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: बेटे के गोरा रंग को लेकर पति अक्सर मारा करता था ताना, तनाव में आई महिला ने की आत्महत्या

KHAGARIA: खगड़िया में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। कमरे में दुपट्टे से लटका शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बेटे के रंग को लेकर मृतका का पति अ

बिहार: बेटे के गोरा रंग को लेकर पति अक्सर मारा करता था ताना, तनाव में आई महिला ने की आत्महत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। कमरे में दुपट्टे से लटका शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बेटे के रंग को लेकर मृतका का पति अक्सर उसे ताना मारा करता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। पति कहता था कि जब मां-बाप सांवला है तो बेटा गोरा कैसे हो गया। उसका कहना था कि बच्चा उसका नहीं है। जिसे लेकर विवाहिता अक्सर तनाव में रहती थी और शायद इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया। 


घटना खगड़िया के चित्रगुत् नगर थाना क्षेत्र की है जहां कमरे में पुलिस ने मृतका की लाश बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। मृतका ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण क्या था इस पूरे मामले की जांच में फिलहाल पुलिस जुटी है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि राजस्थान के बाड़ा निवासी अनिल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी पिछले चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। बेटे के रंग को लेकर पति से उसका मनमुटाव चल रहा था। मृतका भाई कृष्ण नंदन ने बताया कि उनकी बहन भारती कुमारी पति के साथ राजस्थान में रहती थी। राजस्थान में उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। बहन को दो साल का एक बेटा है। जिसका रंग गोरा है। उसके रंग को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। 


पति से अनबन होने के बाद वह राजस्थान से मायके चली आई थी। जहां वह अपने बेटे के साथ रह रही थी। जिस दिन घटना हुई उस दिन भी शायद उसकी पति से बात हुई थी। मृतका के पिता जनार्दन मिस्त्री ने बताया कि बुधवार की रात विवाहिता अपने कमरे में सोने के लिए गयी थी। सुबह जब वह नहीं निकली तब उसके रूम में परिजनों ने जाकर देखा तो वहां के दृश्य को देख पांव तले जमीन खिसक गया। भारती छत के रॉड में दुपट्टे से लटकी मिली। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी ससुरालवालों को भी दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।