ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, 4 दारोगा समेत कई जवान घायल

KHAGARIA: बिहार में पुलिस टीम पर हमला की खबरे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन पुलिस पर हमले से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां आरो

बिहार: आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, 4 दारोगा समेत कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में पुलिस टीम पर हमला की खबरे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन पुलिस पर हमले से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। आरोपी युवक के समर्थकों ने पुलिस को देखते ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चार दारोगा घायल हो गए। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर पश्चिम टोला की है।


बताया जा रहा है कि रामपुर पश्चिम टोला निवासी मो. कयूम और उसके परिजनों के खिलाफ गोगरी थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को रामपुर पश्चिम टोला पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपी और उसके समर्थकों ने छत के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। पथराव की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


पथराव के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से भी हमला किया। इस हमले में चार दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।