ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिग ब्रेकिंग : दारोगा ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर दे दी जान

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक दारोगा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सहरसा के रहने वाले दारोगा सुरेंद्र य

बिग ब्रेकिंग : दारोगा ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक दारोगा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सहरसा के रहने वाले दारोगा सुरेंद्र यादव नगर थाना में पदस्थापित थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दारोगा ने अचानक इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


जानकारी के मुताबिक दारोगा रविवार के नगर थाना परिसर में स्थित अपने आवास में थे। इसी दौरान उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकार थाने में मौजूद जवान उनके आवास की तरफ भागे। जहां खून से लथपथ दारोगा सुरेंद्र यादव जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दारोगा को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमितेश कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दारोगा सुरेंद्र यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अक्सर तनाव में रहते थे। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स