ब्रेकिंग
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: लूटपाट का विरोध करने पर चाकू गोदकर महिला की ले ली जान, पति को एक किलोमीटर तक घसीटा

Bihar Crime News: खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के पति को भी लाठी से पीटा और करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया में अज्ञात बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है, जहां गोगरी थाना इलाके के जमालपुर दौर बगीचे में शनिवार की रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि उसके पति मोहम्मद अरशद को लाठी से पीटकर चोटिल कर दिया है।



तीन नकाबपोश बदमाश घटना से पूर्व दंपति को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए सुनसान इलाके में ले गए और मोहम्मद अरशद को लाठी से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। 30 साल की रजीना खातून जब बदमाशों को उसके पति को नहीं मारने की मिन्नत करने लगी तो बदमाशों ने उसके पति को छोड़कर रजीना खातून पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करके फरार हो गए।



गंभीर हालत में महिला को जब गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर ने पहली नजर में महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पति मोहम्मद अरशद ने बताया कि उसका बेटा कल देर शाम मेला देखने निकला था लेकिन घर लौटकर नहीं आया था। 



लिहाजा पति और पत्नी साइकिल पर सवार होकर बेटा को खोजने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोगरी SDPO ने कहा कि लूटपाट का विरोध करने पर घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता